ब्रेकिंग न्यूज

इसौली से दो बार विधायक रहे अबरार अहमद का निधन,अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि


सुलतानपुर इसौली विधानसभा क्षेत्र के दो बार के विधायक  अबरार अहमद ने 73 वर्ष की आयु में बुधवार देर रात आखिरी सांस ली। मोदी सरकार में भी उन्होंने लगातार दूसरी बार 2017 में जीत हासिल की थी। उनके निधन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।पूर्व विधायक अबरार अहमद कुड़वार थानाक्षेत्र के अझुई गांव के मूल निवासी थे। साल 2012 में उन्हें पहली बार सपा से विधानसभा का टिकट मिला और उन्होंने बाहुबली यशभद्र सिंह को हराया। 2017 में पुनः टिकट हुआ लेकिन पार्टी में भारी विरोध के बावजूद उन्होंने मोदी लहर में भाजपा के ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी को मात दिया।2022 के चुनाव में स्वास्थ्य गड़बड़ होने के कारण उनका टिकट कट गया। उनके निधन पर जहां जिला यूनिट व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अबरार अहमद का इंतकाल, अत्यंत दुखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट किया है।

कोई टिप्पणी नहीं