UP में बारिश के लिए करना होगा इंतजार
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में एक बार फिर उमस भरी गर्मी पढ़ने लगी है। आसमान में धूप निकलना शुरू हो गया है। जिसके चलते तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश के लिए एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं सरयू नदी के जलस्तर में प्रतिघंटा दो सेमी का इजाफा हो रहा है। जिसके चलते जलस्तर वार्निंग लेवर से ऊपर पहुंच गया है।आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून की ट्रफ लाइन के पश्चिमी छोर की तरह केंद्रित होने की वजह से मौसम में यह बदलाव आने के आसार हैं। इससे अगले एक सप्ताह तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधि कमजोर रहेगी। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जुलाई के अंतिम सप्ताह तक मानसून आने की संभावना दिखाई दे रही हैं।अयोध्या,सुलतानपुर , अंबेडकर नगर,लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी में धूप के साथ उमस बढ़ गई है। गुरुवार सुबह से धूप निकली हुई है। हालांकि आसमान में बादलों का आवागमन जारी है। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया हैं। वहीं हवा बिल्कुल शांत है। इससे पहले बुधवार को भी तेज धूप निकली हुई थी। आज न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं