ब्रेकिंग न्यूज

हाईटेक मशीनों से लैस होगा सरकारी अस्पताल


उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को उपकरणों से लैस किया जा रहा है। अब डेढ़ दर्जन से अधिक जिला अस्पतालों में मरीजों को एक्स-रे कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पुरानी या खराब मशीनों की जगह नई लगाई जाएंगी।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 100 शैया अस्पताल (छिबरामऊ), कन्नौज, कैंट बोर्ड अस्पताल (लखनऊ), मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर, शामली, अलीगढ़, अमरोहा, छिछोली (औरैया), बागपत, बलरामपुर, बांदा, चकिया (चंदौली), चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर जिला अस्पताल में पोर्टेबिल अल्ट्रासाउंड मशीनें जल्द स्थापित की जाएंगी।सहारनपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कैंट अस्पताल (लखनऊ), महोबा, मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर, शामली के जिला अस्पतालों में पोर्टेबिल डिजिटल रेडियोग्राफी मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डिप्टी सीएम का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं