ब्रेकिंग न्यूज

फर्जी आईएएस ने असली जीएसटी अधिकारी को प्रेम जाल में फंसाया

 


आगरा  जिले में एक हसीना ने फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर जीएसटी अधिकारी को अपने जाल में फंसाया। उसके बाद शादी की फिर ब्लैकमेल कर लाखो रुपए हड़प लिए खास बात यह है कि युवती ने खुद को अंडर कवर IAS अधिकारी बताया। जब पीड़ित पति ने पत्नी के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला ऐसा उसने पहली बार नही किया। बल्कि ऐसा खेल वह कई बार IAS,IPS और PCS अधिकारियो के साथ खेल चुकी है।आगरा के राज्य कर विभाग में तैनात अधिकारी की सोशल मीडिया पर महिला से दोस्ती हुई।महिला ने खुद को अंडर कवर IAS आफिसर बता कर बातचीत शुरू की और फिर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के कुछ दिन बाद महिला ड्यूटी की बात कहकर चली गई और लगातार बहाने से पैसों की डिमांड करती रही। पीड़ित अधिकारी महिला को पत्नी मान उसकी हर बात मानता रहा। इसी बीच उसे महिला के ठग होने की जानकारी हुई और उसने महिला के खिलाफ सबूत जुटाए तो उसकी आंखें फटी रह गई। महिला पहले से शादी शुदा निकली और उसके द्वारा एक ASP को भी इसी तरह फंसाकर ठगने की जानकारी हुई। पीड़ित के सबूतों को देखने के बाद तत्कालीन DCP सिटी  के निर्देश पर थाना जगदीशपुरा पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।मूल रूप से जनपद मैनपुरी निवासी युवक आगरा राज्य कर अधिकारी के रूप में तैनात हैं।उन्होंने पुलिस को बताया कि फेसबुक के माध्यम से उनकी जान पहचान कल्पना  निवासी सुलतानपुर से हुई थी। उन्होंने खुद को अविवाहित और एक अंडर कवर IAS आफिसर बताते हुए अपनी तैनाती के बारे में  बाद में जानकारी देने की बात कहकर दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार कर शादी का प्रस्ताव रखा। दोनों की रजामंदी के बाद उन्होंने उसे बुलाया तो वो बताए हुए स्थान पर न आकर दूसरी जगह आई। महिला ने शादी की तैयारियों के नाम पर 71 हजार लिए और फिर दोनों ने शादी की।कुछ दिन तक वो साथ रही और फिर ड्यूटी करने चली गई।इस दौरान उसने कई बार बहाने बनाकर पैसे लिए। पति होने के नाते वो उसकी मांग पूरी करते रहे। उन्हें महिला पर कुछ शक हुआ तो उन्होंने उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला की महिला पहले से शादीशुदा है और लखनऊ निवासी युवक से उसका तलाक का मुकदमा न्यायालय में लंबित है।महिला के बारे में पता चला कि पूर्व में खुद को SDM  बताते हुए एक ASP को प्रेमजाल में फंसा कर उसके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया था। कल्पना ज्यादातर अधिकारियों से दोस्ती करते वक्त खुद को मजिस्ट्रेट आफिसर बताकर प्रेम जाल में फंसा कर ठगती है।DCP सिटी  ने बताया कि महिला शादी के बाद ही आगरा से बाहर चली गई थी। उसके बाद भी वह पीड़ित पति से पैसों की डिमांड करती रही। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।महिला की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं