ब्रेकिंग न्यूज

किशोरी ने गोमती नदी में लगाई छलांग,डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने निकाली लाश


सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में कुड़वार मायंग मार्ग पर बने गोमती पुल से किशोरी ने नदी में लगाई छलांग।राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना।मौके पर स्थानीय गोताखोर नदी में तलाश में जुटे। ननिहाल जाने के लिए घर से निकली एक किशोरी ने गोमती नदी में कूदकर जान दे दिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम में भेजा है। 

घटना धनपतगंज थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के बभंगवा निवासी कल्लू राम की बेटी नंदिनी (14) आज शुक्रवार सुबह 10:30 बजे ननिहाल जाने के लिए निकली। किशोरी का ननिहाल उसके गांव से लगभग 10 किमी दूर धनपतगंज थानाक्षेत्र के मुडवा गांव में है।

बताया जा रहा है कि किशोरी धनपतगंज-कुड़वार मार्ग पर नौगवातीर के पास पहुंची तो गोमती पुल के पास वो रुक गई। फिर उसने एकाएक पुल की रेलिंग पर चप्पल उतारा और नदी में छलांग लगा दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना किया, जिस पर स्थानीय गोताखोरों को लगाकर नदी में तलाश की। अंत में शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है। किशोरी पांच भाई-बहन है। वो दो बहन तीन भाई में तीसरे नंबर पर है।

कोई टिप्पणी नहीं