ब्रेकिंग न्यूज

मां-बेटी की 14.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क


बांदा जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले मां-बेटी की आज संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस का कहना कि इन्होंने आपराधिक गतिविधि में शामिल होकर इतनी संपत्ति बना ली थी। जिसके चलते आज संपत्ति कुर्क की गई है। संपत्ति की कीमत 14.42 करोड़ है।बबेरू कोतवाली के गांधी नगर की रहने वाली शांति देवी पत्नी रामराज यादव  उसके पति रामराज यादव और पुत्री निशा यादव के द्वारा अपराधिक कार्यों में संलिप्त होकर अवैध संपत्ति अर्जित की गई थी। इनके द्वारा अवैध मादक पदार्थों का कारोबार भी किया करते थे और साथ ही 2008,2011,2019,2021 और 2022 में बबेरू थाना अंतर्गत कई मामले पंजीकृत किए गए थे। जिसमें शांति देवी गिरोह की लीडर है। जो की बबेरू कोतवाली की हिस्ट्री शीटर अपराधी है। जो की गिरोह बनाकर अपराध किया करते थे। जिनकी आज लगभग 14.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली गई हैअपर पुलिस अधीक्षक  ने बताया की अपराधियों के खिलाफ ऐसे ही कार्रवाई जारी रहेगी और उनकी संपत्ति कुर्क होती रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं