IPS विजय कुमार UP के नए कार्यवाहक DGP
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 1988 बैच के IPS विजय कुमार को DG विजिलेंस, DG CBCID के साथ कार्यवाहक DGP का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने के आदेश दिए। वर्तमान DGP आरके विश्वकर्मा आज विजय कुमार को चार्ज सौंप कर रिटायर हो जाएंगे।शासन ने IPS विजय कुमार को कार्यवाहक DGP बनाया है। विजय कुमार वर्तमान में DG विजिलेंस, DG CBCID के पद पर हैं। इस पद के साथ ही वह DGP का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। 1988 बैच के IPS विजय कुमार जनवरी 2024 में रिटायर होंगे। चर्चा है कि इसके बाद स्थायी DGP के नाम पर विचार होगा।कार्यवाहक DGP आरके विश्वकर्मा का आज कार्यकाल पूरा हो रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं