ब्रेकिंग न्यूज

पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश के आसार


जेठ महीना खत्म होने के बावजूद मौसम का उतार-चढ़ाव बरकरार है। पूर्वानुमान है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। करीब 40 किमी. की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बुधवार को लखनऊ में सूरज की तपिश बढ़ने का आशंका है। 7 से 10 जून तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाएगा। इस दौरान झांसी और बांदा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है। मौसम केन्द्र लखनऊ के वैज्ञानिक  ने बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश में अधिकतम पारा 9.2 डिग्री नीचे चला गया। तो वहीं न्यूनतम पारा 4.9 डिग्री नीचे गया।मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि मई के महीने में सामान्यता 31. 8 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 128% ज्यादा यानी 72.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। मई में मौसम ने 6 बार करवट ली। पहले सप्ताह में जहां भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा तो वही दूसरा सप्ताह शुरू होने से पहले ही बारिश-आंधी के साथ तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। फिलहाल जून के पहले 3 दिनों में गर्मी देखने को मिलेगी उसके बाद मौसम फिर से बारिश के साथ राहत देगा।

कोई टिप्पणी नहीं