ब्रेकिंग न्यूज

75 जिलों में बारिश का अलर्ट , 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम


उत्तर प्रदेश में बेमौसम हो रही बारिश का सिलसिला जारी है। गुरुवार के बाद शुक्रवार सुबह लखनऊ व सुलतानपुर और आसपास के जिलों में  तेज बारिश हुई। वहीं कानपुर में सुबह बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल रहीं हैं। वाराणसी में तेज बारिश हुई।  मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।बीते 24 घंटे की बात की जाए तो उत्तर प्रदेश में 21 जिलों में बारिश हुई। बहराइच में सबसे ज्यादा 34 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं गुरुवार शाम को गाजीपुर में ओले गिरे तो लखनऊ, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद में बारिश हुई।मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार से 28 मई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने जहां पूरे उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, गोरखपुर में मूसलाधार बारिश का अनुमान है।कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पर बना हुआ है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है प्रयागराज में शुक्रवार सुबह से तेज गरज के साथ जोरदार बारिश हुई। लगभग 40 मिनट तक तेज बारिश होने के बाद रिमझिम बारिश की झड़ी लग गई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। पानी के साथ हल्की हल्की हवाएं भी चल रही हैं।लखनऊ में सुबह से मौसम खुशनुमा बना रहा। कुछ इलाकों में तेज तो कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है। आसमान में बादल छाए हैं। तेज हवाएं भी चल रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं