ब्रेकिंग न्यूज

UP में 2 चरणों में होगा निकाय चुनाव,13 मई को आएगा रिजल्ट


उत्तर प्रदेश में  निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर है। लखनऊ में रविवार शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 4 मई और 11 मई को मतदान होगा। 13 मई को रिजल्ट आएगा। पहले चरण में 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 20 अप्रैल को नाम वापसी होगी। वहीं दूसरे चरण में 17 से 24 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 27 अप्रैल को नाम वापसी होगी। इससे पहले निकाय चुनाव आरक्षण की नई लिस्ट जारी हुई। 232 आपत्तियों के निस्तारण के बाद अधिसूचना जारी की गई। इसके बाद आचार संहिता लागू हो गई है।राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम का चुनाव EVM से होंगे। जबकि नगर पंचायत का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 760 निकाय हैं। इसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत हैं।मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश के 760 नगरीय निकाय में 14,684 पदों पर चुनाव होगा। 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव EVM से होंगे। बाकी पदों पर बैलट पेपर से मतदान होगा। नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्यों का मतपत्रों से निर्वाचन होगा। नगर पंचायत के 544 अध्यक्ष तथा 7178 सदस्यों का निर्वाचन मतपत्रों से होगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं