ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी बोले- अपराधियों का इलाज हमारी सरकार के पास, अब बनानी होगी ट्रिपल इंजन की सरकार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर से निकाय चुनाव का शंखनाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर पंचायत के साथ नगर निगम की सीट पर भाजपा के लोग होने चाहिए। तभी योजनाओं का आपको तेजी से लाभ मिलेगा। कोई आपकी सुरक्षा में सेंध नहीं लगा पाएगा। इसलिए इस बार गोरखपुर के लोग पहले नगर निकाय चुनाव में कमल खिलाएंगे और डबल से अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं।इसके साथ ही मुख्यमंत्री यहां 1045.66 करोड़ रुपए की ​विकास प्रोजेक्ट्स की शुरुआत भी की। उन्होंने 293.64 करोड़ की 258 परियोजनाओं का लोकार्पण और 700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

इनमें गोरखनाथ पुल के समानांतर टू लेन का एक और पुल, पाली-डोहरिया मार्ग पर राप्ती नदी के सुरगहना घाट पर पुल, पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक सड़क का चौड़ीकरण, गोरखनाथ मंदिर परिसर में सोलर रूफ टॉप सिस्टम का शिलान्यास भी शामिल है।फर्टिलाइजर मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा आज आपको जो भी लाभ मिल रहा है इसकी वजह है कि आज हर क्षेत्र में भाजपा के लोग हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने गोरखपुर की सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज की। तीनों लोकसभा की सीट आज भाजपा की है। इसलिए मेरी अपील है कि आज नगर पंचायत के साथ ही नगर निगम की सीट पर भी भाजपा के लोग होने चाहिए। तभी यहां विकास तेजी से हो सकेगा। नगर निकाय चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव में भी सभी सीटों पर कमल खिलाकर अपने लोगों को विजयी बनाएंगे।आज कोई किसी की जमीन कब्जा नहीं कर सकता। अपराधी अपराध करने से डरता है। क्योंकि सरकार के पास इनका इलाज है। आज उत्तर प्रदेश के लोगों को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज यहां हर क्षेत्र में रोजगार पैदा हो रहा है। आज बदलते हुए उत्तर प्रदेश में गोरखपुर पीछे नहीं रह सकता। आज डलब इंजन की सरकार तो है ही साथ ही ब्लाक से लेकर क्षेत्र पंचायत और निकाय तक में भाजपा के लोग हैं। इसलिए हर ओर विकास हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं