ब्रेकिंग न्यूज

नीलिमा सेठ बनी मानव अधिकार संरक्षण संस्था की महिला जिला अध्यक्ष


सुलतानपुर भारत सरकार द्वारा सुचिबद्ध संस्था मानव अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एड ने शहर की वरिष्ठ समाजसेविका नीलिमा सेठ को मानव अधिकार संरक्षण संस्था के महिला विंग की जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।वरिष्ठ समाजसेविका नीलिमा सेठ  शहर की एक प्रतिष्ठित फर्म नया रिवाज की संचालिका हैं। ये काफी लंबे अरसे से समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। श्रीमती सेठ सन 1985 से इनरव्हील क्लब‌ व रोटरी क्लब से जुड़ी हुई हैं। संस्था के विभिन्न पदों पर अपना दायित्व निभाते  हुए छह बार बतौर क्लब के प्रेसिडेंट के रूप में समाज के लिए कार्य कर चुकी हैं। इसी के साथ  जिलाधिकारी सुलतानपुर की अध्यक्षता में चलने वाली संस्था आकांक्षा समिति की पुरानी व वरिष्ठ सदस्य हैं। नीलिमा सेठ पूर्व में व्यापार मंडल की महिला जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। विभिन्न सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए नीलिमा सेठ हमेशा से आवाज उठाती रही हैं। जरूरत मंदो की मदद व सहयोग देने के कार्य में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रही हैं।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एड ‌ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए मानव अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय कोर कमेटी ने बहुत ही हर्ष के साथ उन्हें सुल्तानपुर का महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है और आशा व्यक्त किया है कि वे क्षेत्र की महिलाओं की एक टीम बनाकर उन्हें उनके मानवाधिकार के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं की समस्याओं को शासन प्रशासन के माध्यम से निवारण करायेंगी। मानव अधिकार संरक्षण संस्था के सारथी कसौधन, डा पवन कुमार पाण्डेय, शिवम राज, अश्विनी कुमार वर्मा, रमेश कुमार मोदनवाल, गजानंद मोदनवाल, शचींद्र कुमार एडवोकेट, देवता दीन निषाद एडवोकेट, संतोष पाठक पत्रकार, अनूप कनोडिया, अक्षत बरनवाल, आलोक सागर पत्रकार, राजन गुप्ता पत्रकार, अंकित कसौधन, अशोक कुमार वर्मा, अरविंद चौरसिया पत्रकार , बृजेश खत्री, योगेश जायसवाल, अनूप कुमार पत्रकार, जीत बहादुर मोदनवाल, डा अरुण सिंह, परमानंद पांडेय, विकास मोदनवाल, अमरनाथ पान्डे एडवोकेट आदि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने नीलिमा सेठ के संस्था की महिला जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

कोई टिप्पणी नहीं