ब्रेकिंग न्यूज

बच्चों के विवाद में डबल मर्डर, एक महिला पुरुष की हत्या


 मेरठ जिले में रविवार देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इसमें महिला समेत दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।

पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना खरखौदा इलाके की है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के मृतकों सहित 13 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।खरखौदा थाना क्षेत्र में गांव सलेमपुर है। जहां दो दिन पहले शुक्रवार को नमाज के दौरान लोग एकजुट हुए थे। इस दौरान यहां दो घरों के बच्चों में कहासुनी हुई थी। बच्चों की लड़ाई में बड़े भी आ गए। झगड़ा बढ़ता चला गया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर मामला शांत करा दिया।रविवार रात मेहराज और इकबाल दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से फायरिंग और मारपीट होने लगी। ग्रामीण भी गोली चलती देखकर घरों में छुप गए। गोलीबारी में मेहराज उम्र 35 साल और इकबाल की पत्नी अफरोज उम्र 45 साल को गोली गई।शांति बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह घर से फरार मिले। सीओ किठौर  ने बताया कि दोनों पक्षों से गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं