ब्रेकिंग न्यूज

लड़की से दरिंदगी की हदें पार


फतेहपुर जिले  में जंगल में चार दिन पहले एक बीस साल की लड़की का शव मिला था। जिसे कुत्तों का झुंड नोच रहा था। शरीर पर दिख रहे घाव उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तां बयां कर रहे थे। अब उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। उसे जमकर मारने-पीटने की भी बात सामने आई है। लड़की की मौत का कारण सिर पर चोट लगना बताया गया है।लड़की के सिर पर तीन गहरे चोट के निशान हैं। जबकि उसके पूरे शरीर पर 8 से ज्यादा गंभीर चोटे हैं। वहीं, चेहरे पर भी खरोच और काटने के निशान हैं। चेहरे के बाएं साइड रगड़ के भी निशान हैं। पूरी स्किन उखड़ गई है। पूरे शरीर को नाखूनों से नोचा-खरोचा गया है। गले पर जगह-जगह काटने के निशान हैं। रस्सी जैसी किसी चीज से गले को कसा भी गया है।लड़की के पेट और सीने पर जगह-जगह सिगरेट से जलाया गया है। दांतों से काटा गया है। कंधे पर भी चोटें आई हैं। पूरे शरीर पर कई जगहों पर सिगरेट से जलाने के निशान हैं। लड़की के प्राइवेट पार्ट पर काफी चोटें आई हैं। बॉडी पुरानी होने की वजह से लड़की के साथ रेप हुआ है या गैंगरेप इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके लिए स्लाइड तैयार की गई है।फतेहपुर में 12 अप्रैल को एक लड़की शव मिला था। वह टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए थी। बुधवार सुबह जंगल के पास से गुजर रहे ग्रामीण ने शव देखकर पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। ये मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र से 8 किलोमीटर दूर बाबा कुटी के पास का है।लड़की का शव मिलने के बाद पुलिस लगातार उसके शिनाख्त की कोशिश कर रही थी। सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो पोस्ट की गई। पुलिस ने हमीरपुर, बांदा और कानपुर देहात तक शिनाख्त की कोशिश की। हालांकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।मामले में थाना प्रभारी  ने बताया कि लड़की की शिनाख्त और हत्या का खुलासा करने के लिए एक टीम लगी है। दरोगा लड़की की फोटो लेकर कानपुर के घाटमपुर पुखरायां तक गए थे। आस-पास के जिलों के सभी थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट को चेक कराया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं