ब्रेकिंग न्यूज

3 जवानों पर रेप की FIR, 2 गिरफ्तार,महिलाओं का आरोप स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के कोच में की दरिंदगी

 


झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम आर्मी के जवानों पर 2 महिलाओं ने रेप का आरोप लगाया है। दोनों महिलाएं अपने रिश्तेदार से मिलने स्टेशन आई थीं। आरोप है कि एक जवान ने उनसे बात करने के लिए मोबाइल मांगा। फिर उनको स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म  पर खड़े एक कोच तक लेकर आए। कोच में 2 जवान पहले से थे। 3 में से 2 जवानों ने उनके साथ दरिंदगी की। फिर उनका मोबाइल छीनकर भगा दिया।GRP CO  ने बताया कि 2 जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। तीनों के खिलाफ GRP थाने में रेप का केस दर्ज किया गया है। 2 जवान बिहार और 1 उत्तराखंड का बताया जा रहा है।पीड़ित महिलाओं ने बताया हम दोनों दोस्त हैं। एक रिश्तेदार से मिलने के लिए स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के बाहर एक युवक मिला। वो कहने लगा कि हमारा मोबाइल खो गया है। कॉल लगाने के लिए हमसे मोबाइल मांगने लगा। हमने मानवता के नाते उसको बात करने के लिए मोबाइल दे दिया। वो बात करते हुए स्टेशन के अंदर चला गया। ये कहते हुए कि देखते हैं हमारा मोबाइल मिल जाए तो हम दोनों उसके पीछे-पीछे प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंच गए। वहां एक ट्रेन खड़ी थी। वो हम दोनों को एक कोच में ले गया। वहां पहले से 2 युवक मौजूद थे। वे कोच के अंदर ही मीट-चिकन बना रहे थे। शराब पी रहे थे। तब पता चला कि वे आर्मी से हैं। 2 आर्मी के जवानों ने हमारे साथ रेप किया।महिलाओं ने आगे बताया एक आर्मी जवान भी रेप करना चाहता था। हमारे रोने-चिल्लाने पर उन्होंने धमकी दी कि तुम किसको बुलाओगी। हम सेना से है कुछ नहीं कर पाओगी। हम दोनों को कोच से नीचे उतार दिया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद हमने एक युवक से मोबाइल मांगा और 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 2 जवानों को पकड़ लिया और बाकी एक भाग गया।ट्रेन के कोच में 2 महिलाओं से रेप होने की सूचना के बाद दोनों महिलाओं को GRP लाया गया। GRP CO ने थाने पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से बातचीत की। फिर आर्मी के अफसरों को मामले के बारे में बताया गया। आर्मी के अफसर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।बताया जा रहा है कि एक ट्रेन 2 दिन पहले झांसी आई थी। यहां से सेना का महत्वपूर्ण सामान लोड होकर 7 दिन बाद मालगाड़ी को रवाना होना है। चूंकि सामान महत्वपूर्ण था इसलिए आर्मी के जवानों की ड्यूटी मालगाड़ी की सुरक्षा के लिए लगाई गई थी। मालगाड़ी में एक डिब्बा लगा था। उसी में जवान रहते थे और खाना बनाते थे। इसी डिब्बे में दरिंदगी की गई। GRP CO   ने बताया कि बिहार के सिवान निवासी संदीप तिवारी और देहरादून निवासी सुरेश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप चेन्नई और सुरेश दिल्ली में पोस्टेड है। दोनों पीड़ित महिलाओं की मेडिकल जांच कराई गई है। मामले में एक आरोपी रविंद्र फरार है उसकी धरपकड़ के लिए टीम बनाकर भेजी गई है।

2 टिप्‍पणियां:

  1. जवानों को फसाया जा रहा है। प्लेटफार्म एक से सात तक क्यों गई दोनो महिला ?
    फिर कोच में खुशी खुशी अंदर गई।
    पैसे को लेकर बिबाद हुआ जिसका नतीजा रेप का आरोप।

    जवाब देंहटाएं
  2. जो कुछ हुआ रजामंदी से हुआ।
    बाद में रेप का आरोप लगाया जा रहा है।

    जवाब देंहटाएं