ब्रेकिंग न्यूज

जयसवाल समाज ने मनाया होली मिलन समारोह


सुलतानपुर  कुड़वार बाजार के नेशनल मैरिज लॉन में रविवार को जायसवाल समाज द्वारा फाल्गुन महोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ जयसवाल समाज समिति के संरक्षक राम प्रकाश जायसवाल ने मां के चित्र पर दीप जलाकर माला पहना कर किया।

फाल्गुन महोत्सव होली मिलन में अमेठी,प्रतापगढ़ और जौनपुर सुलतानपुर जिले के सैकड़ों की संख्या में जायसवाल समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फाल्गुन गीत व झांकी प्रस्तुत की ।

फाल्गुन महोत्सव होली मिलन कार्यक्रम  के आयोजकों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल,अजय जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल विनोद जायसवाल समेत कई लोगों को मंच पर माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में  अध्यक्ष सतीश  जायसवाल, उपाध्यक्ष मूलचंद जायसवाल, कोषाध्यक्ष आशीष जयसवाल ,मंत्री फूलचंद जायसवाल, महामंत्री ओमप्रकाश जायसवाल ,संरक्षक अरविंद  जयसवाल ,श्री राम जयसवाल,अशोक जयसवाल, उमा चंद जयसवाल, सुनील जयसवाल, वीरेंद्र जायसवाल सोनू जयसवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं