ब्रेकिंग न्यूज

यूपी के कुछ शहरों में बारिश का अनुमान


 उत्तर प्रदेश में आज फिर कुछ शहरों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने महाराजगंज, बलिया, आजमगढ़, गोरखपुर और उसके आस-पास के जिलों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज में बादल छाए रहेंगे। यहां तेज हवाएं चलेंगी। दरअसल, बुधवार दोपहर को अचानक मौसम ने यू-टर्न लिया था। लखनऊ, अलीगढ़, वाराणसी में बारिश हुई थी। जबकि आगरा में ओले गिरे थे।मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि मौसम बदलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम में ठंडक का यह असर पहाड़ों से आ रहीं हवाओं के कारण हैं। वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।मौसम का असर प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिखने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी  उत्तर प्रदेश  के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम में बदलाव दिखेगा। पूर्वांचल के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। दिन में तापमान 31 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री बने रहने का अनुमान जताया गया है। यूपी के खासकर सोनभद्र, चित्रकूट, आजमगढ़, प्रयागराज और कौशांबी में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। एक सप्ताह के पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने इसी प्रकार का मौसम बना रहने की संभावना जताई है।आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक  ने बताया कि गुरुवार से शनिवार तक के बीच प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पहाड़ से चलकर आई हवाएं दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च के शुरुआती सप्ताह से ही गर्मी ने जहां अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तो वही पछुआ और पुरबिया दोनों हवाएं एक साथ प्रदेश में दस्तक देने की वजह से बारिश होने की भी संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं