ब्रेकिंग न्यूज

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ


बाल विकास परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 52 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।शासन ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया का पुनर्निर्धारण करते हुए आदेश जारी किया। शासन ने जनवरी 2021 में 52 हजार पदों की भर्ती निकाली थी। उस समय चयन प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया था। नतीजतन मामला कोर्ट में गया और अभी तक भर्ती फंसी थी।मंगलवार को विभाग की सचिव अनामिका सिंह ने नया शासनादेश जारी किया। इसमें SC, ST, OBC, दिव्यांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया है। अब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा। इससे दो साल से अटकी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। फिर न फंसे पेच: चयन समिति में पूर्व में निर्धारित सदस्यों के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी को भी सदस्य/प्रस्तुतकर्ता बनाया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं