ब्रेकिंग न्यूज

पूर्व विधायकों को अब 58,300 रुपए मिलेगी पेंशन


रायपुर बजट सत्र के 13वें दिन विधायकों का वेतन भत्ता पेंशन संशोधन विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिसमें राज्य के पूर्व विधायकों के पेंशन और यात्रा भत्ते में बढ़ोत्तरी की गई है। संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे द्वारा लाए गए इस विधेयक में पूर्व विधायकों की पेंशन 35 हजार रुपए से बढ़ाकर 58,300 रुपए किया गया है। फिलहाल सदन की कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक 2023 सदन में आज सर्वसम्मति से पारित हो गया। हालांकि विपक्ष ने विधेयक पर चर्चा से बहिष्कार कर दिया।
                                           

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। पत्रकार सुरक्षा कानून सर्वसम्मति से पारित हुआ है। पत्रकार जान जोखिम में डाल कर काम करते हैं। विपक्ष इस विधेयक को टालना चाहता था। उनका चर्चा में भाग नहीं लेना दुर्भाग्य जनक है। फिर भी ये विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुआ है

कोई टिप्पणी नहीं