ब्रेकिंग न्यूज

CM के खाने से महंगा पार्षदों का खाना


झांसी के नगर निगम में खाने का बिल चर्चा में है। दरअसल यहां पर अफसरों ने पार्षदों को मुख्यमंत्री से भी महंगी खाना की प्लेट परोस दी। जिस होटल से मुख्यमंत्री के लिए 1200 रुपए में विशेष थाली ऑर्डर हुई थी। उसी होटल को पार्षदों की एक प्लेट के लिए 1400 रुपए पेमेंट की गई है। जबकि इससे पहले नगर निगम में कोई भी कार्यक्रम हो तो 700 रुपए प्रति प्लेट के हिसाब से पेमेंट होता आ रहा है। दोगुना पेमेंट होने के बाद अफसर बिल देखने में जुट गए हैं।बताया जा रहा है कि 23 मई 2022 को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। तब 100 प्लेट खाना का ऑर्डर किया गया था और एक प्लेट के 700 रुपए के हिसाब से पेमेंट की गई थी। इससे पहले भी इसी रेट से पेमेंट हुआ करती थी। पिछले माह पार्षदों का कार्यकाल खत्म हुआ।तब 5 जनवरी को फेयरवेल पार्टी दी गई। इसमें एक होटल से खाना मंगाया गया और 1400 रुपए प्लेट के हिसाब से 132 प्लेट की पेमेंट की गई। कुछ लोगों का कहना है कि इसमें भष्ट्राचार हुआ है। जबकि कुछ का कहना है कि महंगाई और अच्छा होटल होने के कारण पेमेंट ज्यादा चुकानी पड़ी।24 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। मुख्यमंत्री और मुख्य मेहमानों के लिए 10 विशेष थाली उसी होटल से मंगवाई गई थी। तब एक थाली के 1200 रुपए पेमेंट की गई थी। डेढ़ माह बाद ही इसी होटल से पार्षदों को खाना खिलवाया गया।इसमें पेमेंट 1400 रुपए प्लेट के हिसाब से कर दी गई। यह खाना की पेमेंट अब चर्चा का विषय बन गई है। मामले में नगर निगम के अपर आयुक्त  का कहना है कि इस मामले में जानकारी नहीं है। बिल देखने के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं