ब्रेकिंग न्यूज

प्रेमी-प्रेमिका ने किया सुसाइड


एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने गांव के बाहर आम के बाग मे फांसी लगाई। जबकि प्रेमिका ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मामला कासगंज जिले के कोतवाली अमांपुर क्षेत्र के अर्जुनपुर कदीम गांव का है। जंहा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय ब्रजेश और 18 वर्षीय पिंकी में पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों अलग-अलग जाति के थे। इसलिए दोनों अपने प्यार को पूरा करने में डर रहे थे।इसी बीच पिंकी की शादी उसके घर वालों ने कहीं दूसरी जगह तय कर दी। 13 दिन बाद यानी 22 फरवरी को पिंकी की बरात आनी थी। जब से यह बात पिंकी के प्रेमी ब्रजेश को पता चली तो वह काफी परेशान सा रहने लगा था। ब्रजेश ने कई बार पिंकी को कहा कि वह घर में सब बता दे कि वह उस लड़के से शादी नहीं करना चाहती है। लेकिन पिंकी डर की वजह से अपने घर में नहीं बता पाई।गुरुवार को ब्रजेश ने पिंकी की शादी की बात से आहत होकर गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब इसकी जानकारी प्रेमिका पिंकी को हुई तो पिंकी ने भी अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं गांव में दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोई टिप्पणी नहीं