ब्रेकिंग न्यूज

यज्ञ पंडाल में भड़का हाथी,तीन को कुचला

 


गोरखपुर जिले में आज गुरुवार को एक हाथी ने यज्ञ पंडाल और उसके बाद गांव में उत्पात मचा दिया। इसमें तीन लोगों की मौत की खबर है। हालांकि मौत के आंकड़े की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घटना चिलुआताल इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की है।ग्रामीणों का कहना है कि यज्ञ में शोर हो रहा था। कुछ लोग हाथी को छेड़ रहे थे

इससे वह बिदक गया। सूचना पाते ही पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उसे काबू करने की कोशिश की जा रही है।गांव के रहने वाले लोगों के अनुसार आज कलश यात्रा निकलनी थी। इसको लेकर गांव में तैयारियां चल रही थी। कलश यात्रा के लिए महिलाएं जल भरने जाने वाली थी। जलूस में शामिल होने के लिए हाथी को यहां पर लाया गया था। मौके पर पंडाल में एक हजार से अधिक लोग थे। वहां पर हाथी को देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने वालों के लिए भीड़ जमा हो गई। भीड़ की वजह से हाथी भड़क गया।इस घटना में दो महिला और एक बच्चे की मौत हुई है। बच्चा ननिहाल में आया था। वह कलश यात्रा देखने पहुंचा था। इसी दौरान हादसा का शिकार हो गया

कोई टिप्पणी नहीं