ब्रेकिंग न्यूज

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का करेंगी समापन


 यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंच गई हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।इससे पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल  ने समिट को संबोधित किया।

पीयूष गोयल ने कहा उत्तर प्रदेश में अब निवेशक बिना डर के निवेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां डर का माहौल खत्म कर दिया  है। इसकी वजह से उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री के काम करने का अंदाज ही अलग है। उन्होंने कहा कि 2017 चुनाव के मेनिफेस्टो में वादा किया था कि हम राम मंदिर बनाएंगे और आज राम मंदिर बन रहा है।मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण रोल है। अब तक का सबसे बड़ा आयोजन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट है। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे बड़े इंबेस्टर समिट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री योगी ने दिन रात मेहनत से निवेश की भूमिका बनाई। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्मों को अनुदान दिया जा रहा है। फिल्म सिटी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अनुदान दे रही है। मुम्बई में मुख्यमंत्री योगी से मांग की गई थी कि ओटीटी और वेब सीरीज को भी अनुदान मिले। उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही वेब सीरीज और ओटीटी को भी अनुदान देगी।

कोई टिप्पणी नहीं