ब्रेकिंग न्यूज

तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया था पिंजरा, आदमी फंस गया


बुलंदशहर में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में एक ग्रामीण फंस गया। मुर्गा पकड़ने के लालच में अंदर गया ग्रामीण पूरी रात पिंजरे के अंदर ही बंद रहा। शुक्रवार सुबह जब खेत गए लोगों ने उसे पिंजरे में बंद देखा तो बाहर निकाला। इस दौरान वह करीब 15 घंटे तक पिंजरे में बंद रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला आगौता थाना क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव का है।

गांव में कुछ दिन पहले तेंदुआ देखा गया था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में कांबिंग की। सफलता नहीं मिलने पर टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत के पास पिंजरा लगा दिया। उसके अंदर एक मुर्गे को बांध दिया गया। ताकि उसे देख कर तेंदुआ अंदर आए और गेट बंद होने के बाद इसमें फंस जाए।गुरुवार रात 8 बजे के आसपास गांव में रहने वाले सतीश खेत गए। मुर्गे को देख कर लालच में आ गए। वे जैसे ही पिंजरे के अंदर गए और मुर्गे को टच किया, गेट बंद हो गया, जिस कारण वे पिंजरे में कैद हो गए। सारी रात वह उसके अंदर ही रहे। सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर निकले, तो सतीश को पिंजरे में फंसा देखा। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद उन्हें करीब सुबह 11 बजे पिंजरे से बाहर निकाला गया।

कोई टिप्पणी नहीं