ब्रेकिंग न्यूज

गोली लगने के बाद बोला बदमाश अब कभी नोएडा नहीं आऊंगा


नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में एक साल से वांटेड बदमाश रफीक को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार रात मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद रफीक फूट-फूटकर रोने लगा। वह रोते हुए पुलिस से बार-बार बोल रहा था सर आज के बाद कभी नोएडा नहीं आउंगा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।गोली लगने के बाद नोएडा पुलिस बदमाश को अस्पताल ले गई। वहां उसको भर्ती कराया गया। रफीक लूटपाट के कई मामलों में वांटेड था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। बदमाश बिहार के बेगुसराय का रहने वाला था। अभी नोएडा में रहता था।इस एनकाउंटर के बाद का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि रफीक लंगड़ाते हुए चल रहा है। दो पुलिसवाले उसे सहारा देकर ले जा रहे हैं।

वह ठीक से चल नहीं पा रहा था। पांव में जहां गोली लगी थी वहां कपड़ा बंधा हुआ था। वह लगातार रोता जा रहा था और जिंदगी में दोबारा नोएडा न आने की बात कहे जा रहा था।DCP ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस छोटा डी पार्क सेक्टर-58 में चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध स्कूटी सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। उसने अपनी स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई।बदमाश की शिनाख्त रफीक के रूप में हुई है। उसने थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में लूटपाट की थी। इसके पास से एक बैग मिला है। उसमें सोने चांदी के गहने मिले हैं। ये चोरी के हैं और इनको बेचने जा रहा था। आशंका है कि रफीक लूट के इरादे से नोएडा आया था।

कोई टिप्पणी नहीं