ब्रेकिंग न्यूज

पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को गड़ासे से काटा

 


जौनपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को गड़ासे से काट डाला। इसके बाद फरार हो गया। दंपती यहां किराए पर रहते थे। मकान मालिक घर गया तो उसे महिला की लाश बेड पर पड़ी मिली। पूरा बिस्तर खून से लथपथ था। दीवार और फर्श पर भी खून के छींटे थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी पति ने बताया कि पत्नी को बहुत समझाया लेकिन वह मान नहीं रही थी इसलिए उसे मार डाला। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर कॉलोनी का है।ASP नगर ने बताया कि आरोपी पति का नाम अफजल है। वह मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला है। जौनपुर में वह ऑटो चलाता है। 15 दिन पहले अफजल पत्नी अकीला (32) को लेकर जौनपुर आया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए।अफजल को शक था कि अकीला का किसी से अफेयर है। इसी वजह से वह उसको अपने साथ रखने लगा। लेकिन यहां आने के बाद भी उसका शक दूर नहीं हुआ। अफजल को लगने लगा कि उसके घर से बाहर जाने के बाद अकीला अपने प्रेमी से फोन से बात करती है।गुरुवार को रोज की तरह अफजल ऑटो लेकर चला गया। कुछ घंटे बाद वह घर लौटा तो उसका अकीला से फिर से झगड़ा हुआ। गुस्से में उसने गड़ासे से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। कमरे का दरवाजा बंद होने के चलते किसी को घटना का पता नहीं चला।कुछ घंटे बाद मकान मालिक जब कमरे मे पहुंचे तो अकीला का शव बेड पर पड़ा था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ASP ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, गड़ासा भी बरामद कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं