ब्रेकिंग न्यूज

पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

 


हमीरपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव प्रेमी के गांव में एक पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों ने दुप्पटे से फांसी लगाई है। मौके से दोनों का सामान भी मिला है।साथ ही एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें शादी के लिए परिवार के न मानने पर मजबूर होकर आत्महत्या करने की बात लिखी गई है। गांव वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। साथ ही परिवार के लोगों से मामले की जानकारी ले रही है। घटना बुधवार सुबह 10 बजे के करीब की है। हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दोनों ने सुसाइड किया है।घटना को अंजाम प्रेमी के गांव में दिया गया है। प्रेमिका का गांव प्रेमी के गांव से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रेमिका बस से प्रेमी के गांव बुधवार सुबह ही पहुंची है। दोनों के शव के पास मिले सुसाइड नोट में प्रेमिका ने अपने परिवार पर उसकी बात न मानने का आरोप लगाया है। प्रेमी की उम्र 22 साल है। वहीं प्रेमिका की उम्र 20 साल है।प्रेमिका ने सुसाइड नोट पर लिखा कि हम दोनों साथ रहना चाहते हैं लेकिन मेरे घर वाले हम लोगों को साथ नहीं रहने दे रहे हैं। इसमें लड़के के घर वालों की कोई गलती नहीं है। वो मुझे अपनाने के लिए तैयार हैं। मेरे ही घर वाले साथ नहीं रहने दे रहे हैं। ऐसे में हम लोगों के पास कोई दूसरा चारा नहीं है। इसके अलावा हम दोनों के पास कोई रास्ता नहीं है। हम लोग हमेशा साथ रहना चाहते हैं। लेकिन परिवार के लोग कभी भी हमें साथ नहीं रहने देंगे। इसलिए साथ मर कर हमेशा साथ रहेंगे। लड़के के चाचा का कहना है हम लोग इस लड़की को नहीं जानते हैं। हमने इसे पहले कभी नहीं देखा है। वो ये भी कह रहे हैं कि उनके भतीजे ने कभी भी किसी लड़की के बारे में घर में कुछ नहीं बताया है।वहीं गांव के लोगों का कहना है, इन दोनों का प्रेम-प्रसंग 3 साल से चल रहा है। लड़का गाड़ी चलाने का काम करता था। वो अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने जाया करता था। प्रेमिका भी कभी-कभी प्रेमी से मिलने आया करती थी। उन लोगों को कई बार गांव में साथ देखा गया है मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है हम लोग मामले में प्राथमिक जांच कर रहे हैं। सुसाइड नोट का मिलान हेंड राइटिंग से करवाया जाएगा। साथ ही दोनों ही परिवार के लोगों से बयान लिए जाएंगे। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं