ब्रेकिंग न्यूज

ड्यूटी से लापता आईएएस सस्पेंड


यूपी कैडर के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। वह 82 दिन से बिना बताए ड्यूटी से लापता हैं। गुजरात चुनाव के दौरान अभिषेक सिंह को चुनाव आयोग ने प्रेक्षक बनाया था। उन्होंने ऑर्ब्जवर लिखी गाड़ी की फोटो के साथ यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी।इसके बाद 18 नवंबर को चुनाव अयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनको प्रेक्षक पद से हटा दिया था। बताया जा रहा है कि तब से उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। वह बिना बताए ड्यूटी से लापता हैं। अभिषेक सिंह 2011 बैच के यूपी कैडर के आईएएस  हैं।मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक)  ने अभिषेक के सस्पेंशन के आदेश जारी किए हैं।उत्तर प्रदेश में 10 से 12 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट है। इसके चलते सरकार ने सभी आईएएस  और आईपीएस अफसरों की छुट्टी 15 फरवरी तक रद्द की हुई है। बिना सूचना दिए ड्यूटी पर न आने के चलते अभिषेक सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। इस संबंध में जल्द अलग से आरोप पत्र जारी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं