ब्रेकिंग न्यूज

200 वर्षों से रह रहे 55 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, लोगों ने किया डीएम से शिकायत


सुल्तानपुर जिले के दुबेपुर ब्लॉक अंतर्गत अहिमाने 55 परिवार 200 वर्षों से निवास कर रहे। यानी कई पीढियां यहां रहते हुये गुजर गई। लेकिन दशकों से रह रहे परिवारों में हड़कंप तब मच गया जब उन्हें प्रशासन ने मकान गिराने की नोटिस थमा दिया। आरोप है कि ये तालाब के भूखंड पर निवास कर रहे और हाईकोर्ट के आदेश पर ये कार्रवाई हो रही। अहिमाने गांव की एक महिला ने शिकायत किया कि गांव के अधिकतर मकान तालाब पर बने हुये हैं।

इन मकानों को हटवाने के लिये वो हाईकोर्ट के शरण में पहुंची। उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। गांव के करीब 55 परिवारों को तहसील सदर से तालाब की भूमि पर मकान निर्माण हटाने की नोटिस भेज दी गई है।ख़ुद को उजड़ने की खबर पाकर गांव की महिलाए,  बच्चे कलेक्ट्रेट पहुंच गये। 

ग्रामीणों की माने तो इनकी कई पीढियां करीब 200 वर्षों से यहां रहते चले आये हैं। उनकी माने तो पहले के लोगों ने मिट्टी निकाली थी, बाद में चकबंदी के दौरान उसे तालाब घोषित कर दिया गया। ऐसे में मकान खाली हुये तो करीब 250 लोग प्रभावित हो जायेंगे। ऐसे में ग्राम प्रधान राम राज वर्मा ग्रामीणों के संग जिलाधिकारी से मिले।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पीड़ित परिवारों से बात करते हुये उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा है कि जो भी पात्र है उन्हें पट्टा दिलवा दिला दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं