ब्रेकिंग न्यूज

UP Police कांस्टेबल भर्ती को लेकर योगी सरकार ने दी खुशखबरी


लखनऊ UP Police में नौकरी  करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जल्द ही योगी सरकार  खुशखबरी देगी।उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इसके तहत 37500 कांस्टेबल के पदों  पर भर्ती की जा सकती है।

इन पदों पर भर्ती से संबंधित यूपी सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने एक ट्वीट किया है
।मंत्री सुरेश खन्ना के ट्वीट के अनुसार कहा है कि यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से कांस्टेबल जीडी व फायरमैन के 35,700 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी। इन बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि कांसेटबल भर्ती  के लिए तैयारियां जोरों पर है। साथ ही संभावना जताई जा रही है कि UP Police कांस्टेबल भर्ती के लिए किसी भी समय नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।UP Police कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवारों को UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं