ब्रेकिंग न्यूज

घर के पीछे लोहे की ग्रिल काटकर चोर ने की चोरी


सुलतानपुर जिले में चोरो ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। यहां एक घर को निशाना बनाते हुये चोरो ने लाखों के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया।

पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी जिस पर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेवतरी गांव की है। गांव निवासी देवेंद्र सिंह घर मे अकेले थे। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे के आसपास मैं सो गया था। सुबह पड़ोस की महिला ने जानकारी दी कि घर के पीछे की खिड़की टूटी हुई है। बक्से खुले हैं। देवेंद्र सिंह जब बाहर निकले तो उन्हें घर में चोरी की जानकारी हुई।  बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे लोहे की ग्रिल काटकर घुसे थे। चोर देवेंद्र सिंह के घर से उनकी दोनों बहू के करीब 15 लाख का जेवर लेकर फरार हुये हैं। इसके साथ घर में रखे लगभग 50 हजार रुपए नगदी भी चोर ले उड़े हैं। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि डॉग स्क्वॉयड आदि आदि मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। तहरीर मिली है जिस पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं