ब्रेकिंग न्यूज

प्रियंका ने कहा-राहुल योद्धा, सत्य पथ से डिगेंगे नहीं

 


लखनऊ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पहुंची है। यहां लोनी बॉर्डर पर बने मंच पर राहुल और प्रियंका एक साथ नजर आए। प्रियंका के कंधे पर हाथ रखकर राहुल गांधी आगे बढ़ते दिखे। मंच से प्रियंका गांधी ने भाई राहुल को योद्धा बताया।उन्होंने कहा मेरे बड़े भाई इधर देखो  सबसे ज्यादा गर्व आप पर है। सत्ता का पूरा जोर लगाया गया। सरकार ने हजारों करोड़ रुपए खर्च किए इनकी छवि को खराब करने के लिए लेकिन ये डरे नहीं। इन पर एजेंसी लगाईं गईं। योद्धा हैं... योद्धा हैं। अडानी-अंबानी ने बड़े-बड़े नेता खरीद लिए। देश के सभी   मीडिया खरीद ली।

लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद पाए। न खरीद पाएंगे।प्रियंका ने आगे कहा कोई मुझसे पूछ रहा था कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती। आपको डर नहीं लगता  इनकी सुरक्षा के लिए। मेरा जवाब ये है कि ये सत्य का कवच पहनकर चल रहे हैं। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा। सब साथ चलिए। एकता संभावना प्यार का पैगाम लेकर चलिए। इसके बाद दोनों ने लोगों का अभिवादन किया। हालांकि मंच पर राहुल ने कोई स्पीच नहीं दी। उत्तर प्रदेश में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने दिल्ली में मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन किए। इस दौरान पुजारी ने उनको गदा भी दी। राहुल की गदा उठाए हुए एक फोटो सामने आई है। भारत जोड़ो यात्रा 9 दिन के ब्रेक के बाद मंगलवार को शुरू हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी  उत्तर प्रदेश में 3 दिन में करीब 130 किलोमीटर पैदल चलने वाले हैं। इस दौरान पर  उत्तर प्रदेश के तीन जिलों गाजियाबाद बागपत और शामली से यात्रा गुजरेगी। यह 11 विधानसभाओं को कवर करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं