ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में धूमधाम से मना 74वा गणतंत्र दिवस


सुलतानपुर जिले मे गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ आज गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई। कलेक्ट्रेट मे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन मे जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से राष्ट्र ध्वज फहराकर जवानों से सलामी ली।

 बता दें कि कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने ध्वजारोहण के साथ कर्मचारियों और अधिकारियों को कर्तव्य एवं सुंदर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की शपथ दिलाई। इस क्रम मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया।

कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में भ्रष्टाचार मुक्त गीत के साथ सभी ने राष्ट्र नवनिर्माण का संकल्प लिया।उधर पुलिस लाइन मे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के साथ ध्वजारोहण किया। भ्रमण जिप्सी से जवानों से सलामी ली। तीन राउंड में फोर्स ने फायरिंग की। रंग-बिरंगे परिधानों के साथ महिला टोली, डायल हंड्रेड, डांग स्क्वायड, अग्निशमन, बज्र टोली ने भी सलामी दी। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता के प्रतीक में कबूतर छोड़े। गुब्बारा उड़ाया और जवानों को शपथ दिलाई गई।

गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए हजारों की संख्या दर्शकों का जमावड़ा रहा। डीएम व एसपी ने परेड की सराहना करते हुये जवानों के जज्बे का उत्साहवर्धन कर पुरुस्कृत किया । परेड कमाण्डरगणों 1. क्षेत्राधिकारी लाइन  अब्दुस सलाम खान, 2. प्रतिसार निरीक्षक  इन्द्रसेन सिंह, 3. उ0न0 नरेंद्र बहादुर सिंह, 4. उ0नि0 आनन्द गौतम, 5. उ0नि0 राम किशोर रावत, 6. उ0नि0 सुरेश पटेल, 7. उ0नि0 काजी हुजूर आलम, 8. उ0नि0 चित्रा सिंह को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी  व अपर पुलिस अधीक्षक  द्वारा जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करके अपना गौरव बढाने वाले पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण पुलिस लाइन सुलतानपुर को नवाजा गया है ।निरीक्षक  रामआशीष उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक को0 नगर को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा गया है ।

उत्कृष्ट सेवा मेडल से निरीक्षक क्राइम ब्रांच आलोक कुमार सिंह, निरीक्षक  अनिरुद्ध कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक को० देहात, निरीक्षक  प्रद्युम्न कुमार सिंह प्रभारी चुनाव सेल, निरीक्षक श्यामसुन्दर प्रभारी निरीक्षक धम्मौर, उ0नि0  अखिलेश सिंह, उ0न0 मो0 तनवीर खान थाना अखण्डनगर, उ०नि०  सन्तोष कुमार शुक्ल सम्मानित किया।जिले के सभी सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों मैं ध्वजारोहण किया गया । जिले के सभी विद्यालयों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं