ब्रेकिंग न्यूज

दहेज के लिये नवविवाहिता को मार डाला, पति समेत 6 खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज


सुलतानपुर दहेज में 4 पहिया गाड़ी नहीं मिलने पर सुसरालियों ने पहले तो नवविवाहिता को प्रताड़ित किया। अंत में उसे मौत की नींद सुला दिया। ऐसा मायके वालों का आरोप है। कोतवाली नगर पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत 6 के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।कुड़वार थानाक्षेत्र के गंजेहड़ी निवासी सूफिया बानो पत्नी वजाहद खां का आरोप है कि उसने बेटी रूबी बनो की शादी 20 अक्टूबर 2022 को कोतवाली नगर के पांचोपीरन कस्बा निवासी मो सैफ सुत इंतजार अहमद के साथ की थी। सूफिया बानो का आरोप है कि शादी के बाद से सुसराल में पति मो सैफ, ससुर इंतजार अहमद, सास जमीला, नंद रईसा कादरी, जेठ जावेद व जैद दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने लगे।आरोप है कि सुसरालीजन रूबी को मारते-पीटते, शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते। इसी क्रम में 21 जनवरी को सुबह 5 बजे सुसराल वालों ने सूचना दिया कि उसकी मौत हो गयी है। मां ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया। जिस पर कोतवाली नगर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी नगर डॉ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि विवेचना चल रही है। साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।उधर रविवार को नवविवाहिता के शव का पोस्टमार्टम हुआ। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। करीब आधे घंटे तक चले पोस्टमार्टम की पूरे समय वीडियोग्राफी हुई। बताया जा रहा है कि नवविवाहिता का चेस्ट पूरी तरह कन्जेसटेड पाया गया जिससे अंदाजा लगाया जा रहा कि गला दबाकर उसे मौत दी गई है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं