ब्रेकिंग न्यूज

पत्नी ने पति की हत्या,वारदात के बाद खुद चिल्लाकर सबको बताया


लखनऊ बाराबंकी जिले में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। वारदात सोमवार तड़के की है। हत्या के बाद पत्नी खुद घर के बाहर आई और चिल्लाकर बताया कि मैंने हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। वारदात कोठी थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव की है।आरोपी महिला का नाम राधा है, जबकि मृतक पति विनय राज (27) था। पुलिस ने बताया कि रविवार को राधा-विनय के कुछ रिश्तेदार उनके घर आए थे। रातभर घर में शराब पार्टी हुई। इसी दौरान पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर पार्टी खत्म होने के बाद सभी रिश्तेदार अपने-अपने घर चले गए।

लेकिन कहासुनी से पत्नी राधा इतनी नाराज हो गई कि उसने तड़के सुबह पति विनय राज की बांके से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दी।मृतक की मां कांति देवी ने बताया कि सुबह बहू राधा की चीख से हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ बेटे का शव जमीन पर पड़ा था। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।मृतक की मां कांति देवी ने बताया कि सुबह बहू राधा की चीख पर हड़कंप मच गया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ बेटे विनय राज का शव जमीन पर पड़ा था। बहू ने खुद चिल्ला-चिल्लाकर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है। तब जाकर हम लोगों को पता चला। कमरे के अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं