ब्रेकिंग न्यूज

UPPSC ने निकाली सिविल जज की भर्ती


लखनऊ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 
UPPSC की वेबसाइट पर जाकर करना है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2023 है। जबकि आवेदन शुल्क 6 जनवरी 2023 तक ही जमा कर देना है।UPPSC ने सिविल जज के 303 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है।आपने यदि LLB की डिग्री ली है तो सिविल जज भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम उम्र कम से कम 22 साल और 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।जनरल-123,ओबीसी-81,एससी-63,एसटी-6,इडब्लूएस-30। सिविल जज पद के लिए LLB पास होना जरूरी है साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं