ब्रेकिंग न्यूज

पिता ने दहेज में बेटी को दिया बुलडोजर


लखनऊ बेटी को दहेज में मोटरसाइकिल और कार देने वाले बहुत से किस्से आपने सुने होंगे।लेकिन हमीरपुर में पूर्व सैन्यकर्मी ने बेटी को दहेज में बुलडोजर दिया है। उनका कहना है कार देते तो खड़ी ही रहती। लेकिन बुलडोजर से कमाई होगी। बेटी को भी दामाद से पैसे नहीं मांगने पड़ेंगे। दो-तीन लोगों को रोजगार भी मिल जाएगा।’ बुलडोजर की कीमत करीब 25 लाख रुपए है।मामला सुमेरपुर थाने क्षेत्र के देव गांव का है। यहां के रहने वाले विकास  एयरफोर्स में है। पिता स्वामीदीन चक्रवर्ती ने विकास की शादी पास के ही पूर्व सैन्यकर्मी परसराम प्रजापति की बेटी नेहा प्रजापति के साथ तय की थी। दुल्हन नेहा प्रजापति सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं।15 दिसंबर को नेहा-योगेंद्र की शादी शिव लॉन गार्डन गेस्ट हाउस में धूमधाम से हुई। सुबह जब विदाई हुई तब दुल्हन के पिता ने दहेज में बुलडोजर देकर सभी को चौंका दिया।दूल्हे के पिता स्वामीदीन चक्रवर्ती ने बताया हमें बहू के पिता ने बुलडोजर देने की बात बताई थी। हम भी उनकी बात से सहमत हो गए क्योंकि चाहे जितनी महंगी कार होती वह खड़ी ही रहती।

बहू के पिता ने जब गिफ्ट में बुलडोजर दिया तो सभी बाराती हैरान रह गए। कई लोग तो उसके साथ सेल्फी वगैरह भी लेने लगे।दुल्हन नेहा ने बताया कि बुलडोजर देने के पीछे पापा का तर्क है कि अगर दहेज में कार दी जाती तो वह खड़ी ही रहती। बुलडोजर आमदनी का जरिया बनेगा। मैं अपनी सिविल तैयारी कर रही हूं। मुझे भी पति से पैसे नहीं मांगने पडे़ंगे।दूल्हे विकास का कहना है ससुर फौजी रहे हैं। घर पर फौजी कितने दिन रुक पाता है। इसका उन्हें पूरा एहसास है। इसलिए उन्होंने कार की बजाए बुलडोजर देना सही समझा। उनका कहना है कि इससे 2 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मैं कार लेता तो चलाने का समय भी कहां रहता।आजकल अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मुहिम चलाई जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं