ब्रेकिंग न्यूज

मैनपुरी में सपा की बढ़त बरकरार,डिंपल यादव 43 हजार वोटों से आगे


लखनऊ मैनुपरी उपुचनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। नतीजे आज शाम तक घोषित हो जाएंगे। इस चुनाव पर पूरे प्रदेश की नजर है। सुबह आठ बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती शुरू की गई।सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने साढ़े 10 बजे तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य पर 43 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना ली है। डिंपल को 77875 और रघुराज को 34472 वोट मिले हैं।मैनपुरी लोकसभा सीट पर जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के नौ राउंड की गिनती में सपा की डिंपल यादव को 39883 और बीजेपी के रघुराज को 17030 वोट मिले। डिंपल यादव भाजपा के रघुराज से 22853 वोट से आगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं