ब्रेकिंग न्यूज

ठंड और कोहरे का सितम जारी,3 दिन का अलर्ट जारी


लखनऊ उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। इससे नए साल पर भी राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों तक इसी तरह शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। दो और तीन जनवरी को कई इलाकों में कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बूंदाबांदी हो सकती है।वहीं लखनऊ की बात करें तो शनिवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी 10 मीटर रही। शीतलहर के चलते लखनऊ मेल समेत 10 ट्रेनें शुक्रवार को लेट से पहुंचीं। हवाई सेवाओं की बात करें तो कैट 3-बी इंस्टुमेंटल लैंडिंग सिस्टम भी कोहरे की वजह से काम नहीं कर रहा है। इस वजह से लैंडिंग में दिक्कत आ रही है।

शुक्रवार को अयोध्या और शाहजहांपुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा। शाहजहांपुर में 5.5°C और अयोध्या 6°C तापमान दर्ज किया गया।
2022 के आखिरी दिनों और नए साल पर शीतलहर का प्रकोप रहेगा। लखनऊ में शनिवार सुबह तक विजिबिलिटी 10 मीटर रही। सुबह 8 बजे तक शहर में विजिबिलिटी महज 100 मीटर तक रही। शुक्रवार की बात करें तो लखनऊ का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह 8 बजे तक कोहरा इतना घना रहा कि कुछ मीटर की दूरी तक भी रास्ता नहीं दिखा।कोहरा और कड़कड़ाती ठंड ने हालत खराब कर रखे हैं। कोहरा की वजह से विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर रह गई है। वहीं, तापमान भी 6 डिग्री सेल्सियस चला गया है। घर से निकलते ही हिमालय की वादियों जैसी ठंडक महसूस हाे रही है।वाराणसी में शीतलहर की शुरुआत हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि वाराणसी में ठंड इसी तरह से जारी रहेगी। जनवरी की शुरुआत में घने कोहरे वाला की मौसम बना रहेगा। वाराणसी का अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और 4 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। फिलहाल, आजकल यह 21 से 23 डिग्री सेल्सियस और 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के ही इर्द-गिर्द है।

कोई टिप्पणी नहीं