ब्रेकिंग न्यूज

दरोगा की मौत-महिला सिपाही जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

 


लखनऊ कानपुर में दरोगा अनूप सिंह की खुदकुशी मामले में जिस महिला सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज की गई उसकी छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही महिला सिपाही पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है। उधर केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।टीम गिरफ्तारी के लिए जल्द उसके गृह जनपद मुजफ्फरनगर जाएगी। निलंबित दरोगा अनूप सिंह ने 10 नवंबर को जहर खा लिया था। सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को अनूप की पत्नी पूनम ने फजलगंज थाने में तहरीर दी थी।इसमें फजलगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही पर आरोप लगाया था। दावा किया था कि महिला सिपाही से अनूप के संबंध थे। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। विरोध पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी से तंग आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली।पुलिस ने महिला सिपाही पर आत्महत्या दुष्प्रेरण  की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। दरोगा की मौत के बाद महिला सिपाही 10 दिन की छुट्टी पर चली गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। महिला सिपाही मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है।जानकारी के मुताबिक वर्तमान में वह अपने गृह जनपद में है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर  ने बताया कि केस की विवेचना उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में की जा रही है। एक-एक साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक दरोगा की पत्नी की तहरीर पर आरोपी महिला सिपाही पर केस दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी पूनम के अनुसार अनूप लंबे समय से तनाव में थे। पिछले साल अप्रैल 2021 में जब उन्होंने इस बारे में अनूप से पूछा था तो उन्होंने सच बात बताई थी।अनूप ने बताया था कि फजलगंज थाने में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग हो गया था। अब वह पहली शादी तोड़कर खुद से शादी करने के लिए दबाव बना रही है। इनकार करने पर केस दर्ज कराने की धमकी दे रही है इसलिए वह परेशान हैं। पूनम ने कहा कि इसी वजह से अनूप ने खुदकुशी की।

कोई टिप्पणी नहीं