ब्रेकिंग न्यूज

अयोध्या दीपोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी

 


लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्तूबर को अयोध्या आ रहे हैं। वे दीपोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह पहला दीपोत्सव होगा जिसको ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भगवान श्रीराम के लंका विजय कर वापस अयोध्या लौटने की खुशी में दीपोत्सव का आयोजन 2017 में योगी सरकार ने शुरू किया था।

यह पहली बार होगा जब देश के प्रधानमंत्री दीपोत्सव के आयोजन का साक्षी बनने के लिए अयोध्या आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी शाम को अयोध्या पहुंचेंगे। सबसे पहले पीएम 5:00 बजे रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति भी देखेंगे। 5:40 पर राम कथा पार्क में श्रीराम के राज्याभिषेक के साक्षी बनेंगे। 6:30 बजे मां शरीफ की आरती में शामिल होंगे। 6:40 पर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में हिस्सा लेंगे। 7:30 बजे ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी भी देखेंगे। पीएम के आने की खुशी में पूरी अयोध्या को सजाने का काम तेज कर दिया गया है। राम नगरी के हर चौक चौराहे को सजाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं