ब्रेकिंग न्यूज

सुलतानपुर में सुसाइड जोन बना कुड़वार का गोमती पुल,आज फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग


सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थानाक्षेत्र अंतर्गत गोमती नदी पर बना पुल सुसाइड जोन बन गया है। बुधवार 3:30 बजे के आसपास  एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी जिससे हड़कंप मच गया है। कुड़वार थाने की पुलिस ने महिला को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ली है।
                                         

इससे पूर्व दो युवकों ने भी नदी में छलांग लगाया था। बुधवार की शाम लगभग 3:30 बजे के आसपास कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बे से कुछ दूरी पर स्थित कुड़वार-हलियापुर मार्ग पर बने गोमती पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगा दिया। जैसे ही उधर से गुजर रहे लोगो ने महिला को कूदते हुए देखा तत्काल थाने की पुलिस व डायल 100 को सूचना दिया। सूचना मिलने पर थाने व डायल 100 टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू किया।

थानाध्यक्ष ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और नदी में महिला की तलाश शुरू करा दिया है। तेज बहाव के चलते करीब एक घंटे के राहत बचाव कार्य में महिला का पता नहीं चल सका है। युद्ध स्तर पर तलाश जारी है। उधर बीते शनिवार को भी इसी स्थान पर कस्बे से सटे एक गांव के निवासी प्रदीप कोरी(40) गोमती पुल से कूद गया था। पांच दिनों से लगातार एसडीआरएफ की टीम उसको तलाश रही है लेकिन उसका पता नहीं चला है। परिवार वालों की आँखें पथरा गई हैं। वहीं 4 अक्टूबर को भी एक युवक ने गोमती में छलांग लगा दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं