SBI में क्लर्कल ग्रेड के पदों पर होगी बंपर भर्ती
लखनऊ बैंक की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से क्लर्कल ग्रेड (जूनियर एसोसिएट) के 5484 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से 631 पद उत्तर प्रदेश में हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 सितंबर है।भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में इतनी बड़ी संख्या में लंबे समय बाद भर्ती हो रही है। चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित है। वहीं मुख्य परीक्षा दिसंबर में संभावित है।
Post Comment
कोई टिप्पणी नहीं