ब्रेकिंग न्यूज

मां ने कराई 6 महीने बेटे की हत्या, प्रेमी के लिए

 


लखनऊ बिजनौर जिले  में एक मां प्रेमी के लिए अपने 6 महीने के बच्चे की हत्या कर दी। बच्चा उसके अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। इसलिए उसने घर में काम करने वाली 9 साल की बच्ची के हाथों बच्चे को नाले में फेंकवा दिया। पुलिस ने महिला ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।फिलहाल महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बच्चे को फेंकने के बाद महिला घर पर आई। उसने मनगढ़ंत कहानी रची और थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि घर में काम करने वाली बच्ची मेरे बेटे अरहान को सड़क पर खिला रही। तभी बाइक सवार बदमाश आए। उसके हाथ से बेटे को छीनकर फरार हो गए। महिला नबीना के मोहल्ले लोहारी सराय की रहने वाली है। उसका नाम  अफशा है।इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने गली और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान पुलिस को एक फुटेज हाथ लगी। इसमें महिला घर में काम करने वाली बच्ची के साथ दिखी। अफशा के हाथ में बच्चा नजर आ रहा है। दोनों घर से करीब 200 मीटर दूर नाले के पास जाती हैं।इसके बाद इधर-उधर देखती है, जब कोई नजर नहीं आया तो महिला ने बच्ची के हाथों अपने दुधमुंहे बच्चे को नाले में फेंकवा दिया। उसके बाद दोनों दौड़कर अपने घर के पास चली गई।हत्यारोपी महिला ने पूछताछ में बताया, "मेरा पति 8 महीने पहले सऊदी अरब कमाने गया था, उस दौरान वह गर्भवती थी। 6 महीने पहले उसने बच्चे को जन्म दिया। उसके बाद उसका पुराना प्रेमी उससे मिलने आने लगा। वह अक्सर उससे मिलने घर के बाहर जाती थी और बच्चे को भी साथ ले जाना पड़ता था।महिला ने बताया 4 दिन पहले प्रेमी उसे घर से भागने को कहा था, वो भी तैयार हो गई थी। लेकिन प्रेमी ने बच्चे की वजह से उसे साथ रखने से मना कर दिया।हत्यारोपी महिला अफशा ने बताया इसके बाद हमने अपने बच्चे को घर के पास बह रहे नाले में फेंकने की सोची। घर में काम करने वाली बच्ची को भी राजी किया। बुधवार रात को मैं बच्ची के साथ घर से 200 मीटर नाले पर पहुंची। कुछ देर वहां रूकी, जब देखा कि आसपास कोई नहीं है तो बच्ची के हाथों बेटे को फेंकवा दिया मामले में सीओ सुमित शुक्ला ने बताया 6 माह के बच्चे की हत्या उसकी मां ने ही कराई है। जांच में सामने आया है कि बच्चा उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला ने पूछताछ में घटना कबूल कर ली है। उसके प्रेमी को भी पकड़ा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं