ब्रेकिंग न्यूज

ऑनर किलिंग में मां-बाप समेत 4 को फांसी की सजा

 


लखनऊ बदायूं जिले में ऑनर किलिंग में मां-बाप समेत 4 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है। आरोपियों में दो सगे भी शामिल हैं। मामला 2017 का है। घरवालों के तैयार न होने पर लड़की प्रेमी के साथ अपने घर से भाग कर चली गई थी।घरवालों ने शादी का झांसा देकर बेटी और उसके प्रेमी को घर पर बुलाया। इसके बाद कुल्हाड़ी से काटकर प्रेमी की हत्या कर दी। बेटी बचाने आई तो उसको भी मार डाला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।उरैना गांव की आशा का गांव के ही सजातीय युवक गोविंद से प्रेम प्रसंग था। घर वालों के विरोध के बाद भी दोनों आपस में मिलते जुलते रहते थे। घर वालों ने दबाव डाला तो दोनों घर से भाग गए। 14 मई 2017 को परिजनों ने शादी करवाने का झांसा देकर दोनों को घर बुला लिया। इसके बाद दोनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।प्रेमी युवक के पिता  तहरीर पर पुलिस ने किशनलाल और उसकी पत्नी जलधारा और इनके बेटे विजयपाल, रामवीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर आला कत्ल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी किशनलाल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अन्य तीन आरोपियों को भी पकड़ लिया था।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। कोर्ट में भी पैरवी की गई। आरोपियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य भी पेश किए गए। साक्ष्यों के अवलोकन के आधार पर जिला जज ने आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है।  गोविंद के पिता का कहना है कि 5 साल बाद उन्हें न्याय मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं