ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में 14 सितंबर को डिप्टी सीएम का एक दिवसीय दौरा ,लंभुआ में नवनिर्मित 'कमल सरोवर' का लोकार्पण करेंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य


सुलतानपुर उपमुख्यमंत्री  केशव मौर्या 14 सितम्बर को एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर जिले में पहुंच रहे हैं। वो लंभुआ ब्लॉक के सखौलीकला गांव में नवनिर्मित कमल सरोवर लोकार्पण कर वो नौका विहार एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जिले की सांसद मेनका गांधी ने मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कमल सरोवर’ को नजदीक से देखा था। नौका विहार कर सांसद मेनका गांधी द्वारा जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को शाबाशी भी दिया गया था। अब उनके बाद ‘कमल सरोवर’ का दीदार करने और नौका विहार करने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम तय हुआ है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन सजग हो उठा है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। कलेक्ट्रेट में उद्यमियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित फ़ूड प्लाजा का उद्घाटन भी करेंगे। साथ ही गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होंगे। उधर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की देखरेख में कमल सरोवर को सजाया जा रहा है। हालांकि ‘कमल सरोवर’ आध्यात्मिक और पौराणिक पर्यटन स्थल के रूप में निखर चुका है। 

कमल सरोवर में भगवान श्रीराम की 12 क्विंतल वजन की प्रतिमा की स्थापना हुई। अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष व व्यवसायी राजेश अग्रहरि ने यह प्रतिमा भेजी है। सखौली कला के कमल सरोवर तालाब में नौकायन की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए झूले आदि से सुसज्जित किड्स जोन बनाया जा रहा है। भगवान राम की प्रतिमा को भव्य रूप देकर करीब 51 फिट ऊंचा बनाया जा रहा है।मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि जिले में अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में संभावनाओं से भरी महत्वपूर्ण, लेकिन कम चर्चित स्थानों का चयन कर चहुमुंखी विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुलतानपुर में यहां के लोगों के सहयोग से शांति और सेहत का ‘अर्थ’ से नाता जोड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं