ब्रेकिंग न्यूज

12वीं पास युवाओं के लिए CISF ने निकाली भर्ती


नई दिल्ली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF ने 540 पदों के लिए भर्ती निकाली है। 26 सितंबर से भर्ती के ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। यह भर्ती हेड कॉस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर होगी। लड़कियों, EWS सभी के लिए पदों को आरक्षित किया गया है।इस भर्ती में आवेदन कब किया जा सकता है, पद कितने हैं, चयन कैसे होगा,सैलरी क्या मिलेगी, आइए 5 सवालों में इन सभी का जवाब जानते हैं।CISF ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसके मुताबिक अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा होना चाहिए। उम्र 18 से 25 के बीच में ही होनी चाहिए। यानी उसका जन्म 26 अक्टूबर 1997 से 25 अक्टूबर 2004 के बीच होना चाहिए। अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ हो।जनरल-ओबीसी पुरुष की लंबाई 170 सेंटीमीटर और लड़की की लंबाई 157 होनी चाहिए। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 165 सेंटीमीटर किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह लंबाई 162.5 सेंटीमीटर रखी गई है। महिला अभ्यर्थी की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।26 सितंबर 2022 से 26 अक्टूबर 2022 के बीच कभी भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा। अभ्यर्थी चाहें तो CISF की ऑफिसियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर अपने से आवेदन भर सकते हैं। जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म फीस 100 रुपए है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी फ्री में फॉर्म भर सकते हैं।कुल 540 पदों में 122 पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के हैं। इसमें 57 सीट अनारक्षित हैं। ओबीसी के लिए 31, एससी के लिए 16, एसटी के लिए 8 पद हैं। EWS कोटे में 10 सीटें दी गई हैं। 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।हेड कॉस्टेबल के कुल पद 418 हैं। 182 पद अनारक्षित हैं। 112 पद ओबीसी के लिए रिजर्व हैं। एससी के लिए 61 और 29 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 36 पद आरक्षित हैं। EWS कोटे में कुल 34 सीटें हैं।सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद होती है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा 100 नंबर की होगी। कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल इंटेलिजेंस के 25, जनरल नॉलेज के 25, अर्थमेटिक्स के 25 प्रश्न के साथ अंग्रेजी और हिन्दी के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद टाइपिंग टेस्ट होगा, इसमें अभ्यर्थी की टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 वर्ड प्रति मिनट और हिन्दी में 30 वर्ड प्रति मिनट होनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं