ब्रेकिंग न्यूज

महिला के नहाते समय किराएदार ने बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 


लखनऊ कासगंज में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। महिला की नजर वीडियो बना रहे युवक पर पड़ गई। उसने परिजनों की मदद से युवक का मोबाइल छीन लिया और वीडियो डिलीट कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लखीमपुरखीरी के बालकराम पुरवा का रहने वाला आरोपी कुलदीप कुमार महिला के मकान में रहता था। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे जब महिला घर के बाथरूम में नहा रही थी, तभी किरायेदार कुलदीप छिपकर मोबाइल से उसका वीडियो बनाने लगा। महिला की नजर उस पर पड़ गए। उसने शोर मचा दिया। इस पर परिजनों ने युवक को वीडियो बनाते रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। उसने अपने पति को बुलाया और आरोपी के मोबाइल से वीडियो डिलीट करवा दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।बताया गया कि आरोपी युवक परिजनों को ब्लैकमेल करने की नीयत से महिला का वीडियो बना रहा था। परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

कोई टिप्पणी नहीं