ब्रेकिंग न्यूज

सैकड़ो महिलाओं ने तिकोनिया पार्क में उपस्थित होकर राष्ट्र गान गाकर अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा का लिया संकल्प


सुलतानपुर आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने हर घर तिरंगा अभियान को गति पकड़ने के लिए जगह-जगह प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा निकालकर आमजनों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।आज तिकोनिया पार्क में सामूहिक राष्ट्रगान जन- गण-मन गाकर जिलेवासियों से हर घर तिरंगा लगाने के अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश व दीक्षा श्रीवास्तव, रोजी कौर ने कहा तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति निष्ठा और समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा 15 अगस्त को आजादी के साढ़े सात दशक पूरे हो रहे हैं। आजादी के अमृत महोत्सव को अभूतपूर्व और यादगार बनाने  के लिए हर घर पर तिरंगा फहराना है। इस दौरान महिलाओं ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मानव श्रंखला बनाई।इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष पल्लवी वर्मा,सुनीता अग्रवाल, मालती सिंह,भावना सिंह ज्योति सिंह,श्रद्धा सिंह, पूजा जायसवाल,मधु अग्रहरि,मंजू तिवारी, रेनू सिंह,रचना अग्रवाल, रीना जायसवाल, सुमन राव कोरी विनीता तिवारी दीक्षा श्रीवास्तव दुर्गेश पाण्डेय  सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं