ब्रेकिंग न्यूज

चेकिंग के लिए रोका तो पुलिस पर चढ़ा दी कार,विधायक लिखी गाड़ी और पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

 


लखनऊ में चेकिंग के लिए रोकने पर एक युवक ने पुलिस को टक्कर मार दी। उसके बाद गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने 3 किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने खुद को भाजपा विधायक का भतीजा बताया। आरोप है कि पुलिस के साथ गाली-गलौज की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।डीसीपी उत्तरी  के मुताबिक रविवार रात जानकीपुरम क्राइम टीम के सिपाही  को भवानी बाजार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति होने की सूचना मिली। सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम  और एसएसआई  को इसकी जानकारी दी। वे चेकिंग के लिए निकले।चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार निकली जिस पर भाजपा विधायक लिखा था। ड्राइवर को रुकने का इशारा किया तो रफ्तार और बढ़ा दी। आरोपी कार ड्राइवर न्यू कैम्पस की ओर भागा। मामा चौराहे के पास पुलिस की दूसरी टीम के साथ रोकने का प्रयास किया तब तक सिपाही आशीष ने आकर कार सवार संदिग्ध को घेराबंदी कर रोक लिया।आशीष ने ड्राइवर सीट की तरफ जाकर आरोपी की कार से चाभी निकालने का प्रयास किया। इतने में आरोपी ने कार भगा ली। सिपाही सड़क पर गिर गया। उसे चोट आ गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। वह नशे में था।एसीपी अलीगंज विजय राज सिंह के मुताबिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सेक्टर-9  जानकीपुरम निवासी प्रबल प्रताप सिंह है। उसके पास से अवैध पिस्तौल भी बरामद किया है। उसने खुद को भाजपा विधायक का भतीजा बताते हुए गाली-गलौज की। देर रात थाने में हंगामा किया।पुलिस के मुताबिक प्रबल प्रताप सीतापुर के अटरिया का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। उसने बीए तक की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह लखनऊ के जानकीपुरम में अपनी मां के साथ रहता है। प्रबल प्रताप इलाके में अपनी पकड़ दिखाने के लिए सीतापुर के भाजपा विधायक को अपना रिश्तेदार बताता है।पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि क्षेत्रीय विधायक उसके पापा के मित्र हैं। उसकी कार चुनाव में भाजपा विधायक के काफिले में चलती थी। तभी भाजपा विधायक का स्टीकर उसकी कार पर लगाया गया था। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए स्टीकर बाद में भी नहीं हटाया गया।इसी दौरान मड़ियांव निवासी समी से उसकी मुलाकात हुई। उससे 25 हजार की पिस्टल खरीदी। पिस्टल लगाकर वह रौब गांठने का काम करता था।

कोई टिप्पणी नहीं